Railway News: छपरा से आनंद विहार के लिए नियमित रूप से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
सप्ताह में दो दिन ट्रेन का होगा संचालन
छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 15133/15134 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा नियमित अमृत भारत द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस के संचलन का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 15133 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 अक्टूबर,2025 से प्रत्येक (सोमवार एवं वृहस्तपतिवार) को छपरा से एवं गाड़ी संख्या 15134 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा अमृत भारत द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 22 अक्टूबर 2025 से प्रत्येक (बुधवार एवं शनिवार) को आनन्द विहार टर्मिनल से चलेगी।
आनंद विहार से 20 अक्टूबर को चलेगी
फलस्वरुप गाड़ी संख्या 15133 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 20 अक्टूबर,2025 से प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्तपतिवार को छपरा से रात 22.00 बजे प्रस्थान कर सीवान से 22:55,थावे से 23:35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन तमकुही रोड से 00:27 बजे,पडरौना से 01:12 बजे,कप्तानगंज से 02:10 बजे,गोरखपुर से 03:25 बजे,खलीलाबाद से 04:03 बजे,बस्ती से 04:31 बजे, बभनान से 04:56 बजे, मनकापुर से 05:37 बजे, गोंडा से 06:35 बजे, बाराबंकी से 08:40 बजे, बादशाहनगर से 09:48 बजे, ऐशबाग से 10:25 बजे,कानपूर सेन्ट्रल से 13:35 बजे, इटावा से 15:45 बजे छूटकर 22:10 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुँचेगी।
प्रत्येक बुधवार और शनिवाार को चलेगी ये ट्रेन
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 15134 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा अमृत भारत द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 22 अक्टूबर 2025 से प्रत्येक (बुधवार एवं शनिवार) को आनन्द विहार से 00.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन इटावा से 04.22 बजे, कानपूर सेन्ट्रल से 07.05 बजे, ऐशबाग से 09:10 बजे, बादशाहनगर से 09:33 बजे,बाराबंकी से 10.35 बजे, गोंडा से 03.30 बजे,मनकापुर से 13.54 बजे,बभनान से 14.38 बजे,बस्ती से 15:13 बजे, खलीलाबाद से 15:06 बजे, गोरखपुर से 17:00 बजे, कप्तानगंज से 18:20 बजे, पडरौना से 18:55 बजे, तमकुही रोड से 19:47 बजे,थावे से 20.25 बजे,सीवान से 21.25 बजे छुटकर 22.50 बजे छपरा पहूँचेगी।
आधुनिक सुविधाओं से लैस है ट्रेन
यह अमृत भारत ट्रेन गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है। इस गाड़ी में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधायें उपलब्ध हैं। इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08 तथा पैंट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



