UGC NET Result: पहले ही प्रयास में राजेंद्र कॉलेज के अमित और सुरुची ने किया यूजीसी-नेट क्वालिफाई
संसाधनों की कमी सफलता की राह में बाधा नहीं

UGC NET Result: ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा और लगन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि संसाधनों की कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के अंतर्गत राजेंद्र कॉलेज, छपरा के हिन्दी विभाग के स्नातकोत्तर (एमए हिन्दी) अंतिम सेमेस्टर के छात्र अमित कुमार यादव और छात्रा सुरुची कुमारी ने अपने पहले ही प्रयास में यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के साथ दोनों ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता एवं पीएचडी में प्रवेश का अधिकार प्राप्त किया है।
अपीयरिंग कैंडिडेट के रूप में प्राप्त की सफलता
खास बात यह है कि दोनों विद्यार्थियों ने यह सफलता अपीयरिंग कैंडिडेट के रूप में प्राप्त की है, जिसे आमतौर पर बड़े और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के छात्रों की उपलब्धि माना जाता है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र स्थित राजेंद्र कॉलेज के विद्यार्थियों का यूजीसी-नेट जैसे कठिन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पहले प्रयास में सफल होना न केवल कॉलेज बल्कि पूरे सारण जिले के लिए गौरव की बात है।
अमित कुमार यादव एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता मुंशी यादव एवं माता सीता देवी (गृहणी) हैं। वे सारण जिले के बरेजा, दाउदपुर के निवासी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अमित ने निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
वहीं सुरुची कुमारी के पिता शम्भू कुमार त्रिपाठी (शिक्षक) तथा माता कुशुमावती देवी (गृहणी) हैं। वे सारण जिले के कटसा, सहाजीतपुर की रहने वाली हैं। सुरुची की यह सफलता ग्रामीण छात्राओं के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक मानी जा रही है।
दोनों विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर राजेंद्र कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) उदय शंकर पांडेय सहित हिन्दी विभाग के सभी प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया है। हिन्दी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो.(डॉ.) अशोक कुमार सिन्हा, डॉ. श्याम शरण, डॉ. रीचा मिश्रा, डॉ. बेतियार सिंह साहू, डॉ. सुनील कुमार पांडेय, डॉ. रजनीश कुमार यादव, डॉ. विशाल सिंह एवं डॉ. रविकांत सिंह ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक और शोध भविष्य की कामना की।
शिक्षाविदों का मानना है कि यह सफलता ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कठिन मेहनत का प्रतिफल है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक मजबूत प्रेरणा बनेगी।
Edited By: Ankita
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
- August 19, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के शराब तस्कर को कोर्ट से मिली 5 साल कैद की सजा, 1 लाख रूपये जुर्माना
- August 19, 2026क्राइमSHO Arrested: खाकी पर लगा वसूली का दाग! 75 हजार में रिहाई और 55 हजार में केस से नाम हटाने का आरोप, थानेदार समेत 4 गिरफ्तार
- August 19, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड में गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस का पेंटो टूटने से डेढ़ घंटे बाधित रहा रेल परिचालन



