छपरा में पहली बार होगा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरा, जुटेंगे देश और विदेश के कवि

छपरा:आगामी 20 अप्रैल को छपरा शहर स्थित प्रेक्षा गृह में कलाद्वीप फाऊडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन होने जा रहा है।कलाद्वीप फाउंडेशन के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरा में 20 अप्रैल को देश और विदेश के कवि और नामचीज कलाकार अपनी जलवा बिखेरेंगे।रविवार को सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल छपरा में प्रेसवार्ता में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ०हरेंद्र सिंह ने बताया की यह आयोजन बिहार और छपरा के लिए बहुत गौरवान्वित होने वाला आयोजन है,जिसमे देश के जाने माने मुंबई की लोकगायिका डॉ०नीतू कुमार नूतन,नेपाल उर्दू एकेडमी के अध्यक्ष डॉ० इम्तियाज वफा शामिल हो रहे है।
वही अंतर्राष्ट्रीय कलाद्वीप फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक प्रखर पुंज ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया की यह आयोजन 20 अप्रैल को तीन सत्र में होगा,जिसमें पहले सत्र में स्थानीय कलाकार रामप्रकाश मिश्रा एवम रामेश्वर गोप के द्वारा क्षेत्रीय कला का प्रदर्शन किया जायेगा।वही दूसरे सत्र में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन होगा जहां देश विदेश से आए हुए कवि एवं शायर अपना कविता और शायरी प्रस्तुत करेगे।वही तीसरे सत्र में टॉक शो का आयोजन होगा,जिसने शिक्षा,संस्कृति एवम संस्कार पे एक्सपर्ट द्वारा विस्तृत चर्चा किया जाएगा।
प्रेस कांफ्रेंस में कलाद्वीप फाउंडेशन सदस्य डॉ०सीमा सिंह,सुरेश प्रसाद सिंह,डॉ० पार्थसारथी गौतम,संजीव चौधरी,सोमेश राय,अभियान श्रीवास्तव,चंदन सिंह,विजय मिश्रा,शंकर सिंह, सीए अमित कुमार,डॉ० शहजाद आलम,ट्विंकल सौरव,प्रियंका कुमारी, अंजली सिंह, खुशबू ठाकुर,मनोज कुमार(मुखिया)प्रणव सिंह,अमन राज उपस्थित हुए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



