सारण के रिविलगंज में सरयू नदी में डूबने से दो किशोर की मौत

छपरा। शहर से सेट रिविलगंज थाना क्षेत्र के दीलिया रहीमपुर स्थित सरयू नदी में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। मालूम हो कि दोनों रविवार की संध्या शौच करने के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान दोनों की डूब जाने से मौत हो गई। शव को सोमवार को नदी से निकल गया। मौत की सूचना मिलते परिवार में कोहराम मच गया और चीख पुकार शुरू हो गई। मालूम हो कि मृत दोनों किशोर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा ओझा टोली मोहल्ला निवासी बताए गए हैं।जिसमें अरविंद कुमार का 14 वर्षीय पुत्र मंगलम कुमार बताया गया है। जबकि दूसरा किशोर प्रमोद कुमार राम का 14 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया गया है।
इस सूचना के बाद रिवीलगंज थाना पुलिस ने दोनों किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां दोनों शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया है। परिजनों के मुताबिक बताया कि बीती संध्या मोहल्ले से कुछ लड़के शौच करने के लिए नदी तट गए थे। जहां दो किशोर पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले गए।
जिसके कारण उनकी मौत हो गई. तब तक अंधेरा होने के कारण शव की तलाश नहीं हो पाई. आज सुबह से ही गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश की जा रही थी। काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोर का शव नदी से बरामद किया गया। आपको बता दें की नदी में डूबने से यह कोई पहली घटना नहीं है इसके पहले भी शहर से सटे नदी में डूबने से कई लोगों की जा जा चुकी है। हालांकि गोताखोर अशोक ने इनमें कई की जान भी बचाएं हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







