बनारस। 15 मार्च को भोजपुरी फ़िल्म जगत के मेगा स्टार खेसारी लाल यादव का जन्मदिन था । खेसारी लाल यादव इनदिनों भोजपुरी फ़िल्म ”डंस” की शूटिंग उत्तरप्रदेश के चंदौली जिला में कर रहे हैं , लेकिन इसी व्यस्तता के बीच भी उन्होंने अपना कर्तव्य समझते हुए जनसेवा के लिए समय निकाल लिया और जा बैठे अनाथों के बीच। खेसारी लाल यादव ने अपने जन्मदिन के उत्सव को अकेले सेलिब्रेट नहीं किया अपितु इस खास दिन वे दुनिया से उपेक्षित अनाथों के बीच और वृद्धाश्रम में पहुंच गए।
खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर इस खास मौके पर पोस्ट लिखकर कहा कि कल का दिन उन्हें सुकून दे गया । उन्होंने कहा कि जन्मदिन के मौके पर कल बाबू जी और माई, अनाथ आश्रम के बच्चा लोग, और वृद्धाश्रम के बड़े बुजुर्गों के साथ केक काट कर खुशियां इनके चाहने वाले लोगों ने मनाया । खेसारी लाल ने अपने करीबी लोगों को सरप्राइज पार्टी प्लान करने के लिए भी शुक्रिया कहा। मनोज तिवारी भैया को तहे दिल से धन्यवाद छोटे भाई को अपना आशीर्वाद देने के लिए।
इस दुनिया मे बहुत सारे लोग अभिनय करते हैं और बहुत सारे लोग सुपस्टार हैं लेकिन लोगों के जेहन में जिंदा रहने का हुनर जिसे आ गया उसे ही असली जनता का सुपरस्टार कहा जा सकता है। भोजपुरी फ़िल्म जगत में खेसारी लाल यादव कुछ इसी प्रकार के सुपस्टार हैं । उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि आपका जन्मदिन औरों के लिए खास होना चाहिए, अपने लिए तो दुनिया मे हर कोई जीता है लेकिन दूसरों के लिए जीने की कला जिस इंसान के अंदर आ जाये वही असली कलाकार है ।
हम हर पल अपनी खुशियों में मगन रहते हैं लेकिन समाज द्वारा तिरस्कृत कर दिए गए कुछ लोगों के चेहरे पर जब आपके वज़ह से खुशियां मिलती हैं तो वो पल सबसे अधिक आनंद देता है । यह सब जानकारी खेसारी लाल यादव के निजी प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



