विश्व जनसंख्या दिवस: जागरूकता रैली निकाल दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश

•परिवार की खुशहाली तभी संभव, जब परिवार हो सीमित
•11 से 31 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या स्थिरता पाखवाड़ा
•दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन वर्ष का अंतर जरूरी
छपरा,11 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य है प्रजनन स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और सतत विकास को लेकर आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाते हुए लोगों को जागरूक करना। इसी कड़ी में मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर एएनएम स्कूल की छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के फायदे के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ हीं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन मेला भी लगाया गया।
जिसमें अस्थायी साधनों का नि:शुल्क वितरण किया गया तथा परिवार नियोजन पर परामर्श दिया गया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एसडी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि परिवार की खुशहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और तरक्की तभी संभव है, जब परिवार सीमित होगा। विकास के उपलब्ध संसाधनों का समुचित वितरण और बढ़ती जनसंख्या दर के बीच संतुलन कायम करने के उद्देश्य से आज जनसंख्या स्थिरीकरण की सबसे अधिक जरूरत है।
पीएसआई इंडिया के कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर कुमार ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या से संबंधित मुद्दों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस वैश्विक जनसंख्या से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों -प्रजनन स्वास्थ्य ,परिवार नियोजन, लिंग असमानता, गरीबी जैसी विभिन्न चुनौतियों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इसी उद्देश्य से 11 से 31 जुलाई के पखवाड़े के मध्य विशेष रूप से परिवार नियोजन कैंप का आयोजन भी किया गया है।
दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन वर्ष का अंतर जरूरी:
सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप यादव ने बताया कि परिवार को सीमित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास बास्केट आफ च्वाइस का विकल्प मौजूद है। जिसमें स्थायी और अस्थायी साधनों को शामिल किया गया है। जिसके माध्यम से अपनी मंशानुसार परिवार नियोजन के साधन चुन कर योजना बना सकते हैं। दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखकर मां बच्चे दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। मौके पर डॉ० एस डी सिंह उपाधीक्षक सदर अस्पताल, बृजेश कुमार डीसीएम, राजेश्वर प्रसाद स्वास्थ्य प्रबंधक, शिशिर कुमार कार्यक्रम प्रबंधक पी०एस०आई० इंडिया, बनानी मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी जपाइगो समेत अन्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी से कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस



