छपरा में प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

छपरा। छपरा में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने खुद को गोली मार ली है। इसके बाद गंभीर स्थिति में युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। यह घटना सारण जिले के रिवीलगंज थाना क्षेत्र के इनई कछार के पास घटित हुई है। घायल युवक की पहचान इनई निवासी छठीलाल महतो के पुत्र विश्वजीत महतो उर्फ़ लकड़ा के रूप में हुई है। युवक को सीने में गोली लगी है। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में युवक को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।
इस संबंध में सरण एसपी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की जानकारी दी गई है जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि युवक ने स्वयं को गोली मार कर जख्मी कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रिवीलगंज थाने की पुलिस घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया है।
प्रथम दृष्टिया यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है ऐसी आशंका है कि प्रेम प्रसंग में ही युवक ने खुद को गोली मारी है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







