सारण की बहू गीतांजलि बाजपेई ने 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल की सफलता

छपरा। सारण जिले के दुमाईगढ़ गाँव की बहू गीतांजलि बाजपेई ने 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल कर अपने गाँव और परिवार का नाम रोशन किया है। यह न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे दुमाईगढ़ गाँव के लिए गर्व का क्षण है। गीतांजलि मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने एलएलबी ऑनर्स और
एलएलएम लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की है। इसके बाद अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाते हुए राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, अरुणाचल प्रदेश से पीएचडी में दाखिला लिया।
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा है। गीतांजलि बाजपेई के सफलता की कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी के साथ अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। गीतांजलि ने यह साबित किया है कि यदि परिवार का सहयोग हो तो कठिनाई से भरी राह में भी सफलता हासिल की जा सकती है।
गीतांजलि ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और ससुरालवालों को दिया। उन्होंने बताया कि उनके पति और ससुर ने उनके सपनों को समझा और उन्हें पूरा करने में हर संभव मदद की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







