State Panchayat Resource Center: सारण के सोनपुर में बनेगा राज्य पंचायत संसाधन केंद्र
पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा प्रशिक्षण का बड़ा केंद्र

छपरा। बिहार में पंचायतों को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्य सरकार एक और कदम आगे बढ़ाने जा रही है। इसी क्रम में पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने सारण के सोनपुर प्रखंड के बैलहट्टा स्थित चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां राज्य पंचायत संसाधन केंद्र (SPRC) का निर्माण प्रस्तावित है।
राज्य पंचायत संसाधन केंद्र (SPRC) एक राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान है, जिसका उद्देश्य पंचायत संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों की क्षमता को बढ़ाना है। यह केंद्र पंचायतों को सशक्त बनाने और स्थानीय स्वशासन की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए स्थापित किए जाते हैं।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित भूमि का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि केंद्र के निर्माण कार्य को समय पर शुरू किया जा सके।
निरीक्षण के इस मौके पर सारण के जिलाधिकारी अमन समीर, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अपर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी सोनपुर और नगर परिषद सोनपुर के कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
पंचायतों के लिए नई सौगात
राज्य पंचायत संसाधन केंद्र बनने से पंचायत प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित तकनीकी मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही ग्रामीण विकास और पंचायती व्यवस्था से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।
सचिव ने कहा कि बिहार सरकार पंचायतों को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। राज्य पंचायत संसाधन केंद्र का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे पंचायतों की कार्यकुशलता और जवाबदेही दोनों में मजबूती आएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



