सारण पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किया हथियारों का जखीरा,एक कारोबारी गिरफ्तार

छपरा। सारण में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है सारण पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है इसके साथ हीं हथियार तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगल ने बताया कि बनियापुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि पांडेपुर गांव के सोनू कुमार हथियारों का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पांडेपुर गांव निवासी ध्रुव चौधरी के पुत्र सोनू कुमार को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने हथियार तस्कर के पास से एक दुनाली बंदूक, तीन देसी कट्टा, एक देशी पिस्टल, 124 जिंदा कारतूस, एक चाकू तथा एक मोबाइल व सूटकेस जप्त किया गया है। इस संबंध में बनियापुर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार हथियार तस्कर एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिस जो हथियारों का खरीद बिक्री करता है। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 6, 2026छपरासारण के 78 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक के लिए लगी रोक
- July 6, 2026क़ृषितालाब बनेगा कमाई का खजाना, देशी मछली पालन पर बिहार सरकार दे रही 60% सब्सिडी
- July 4, 2026क्राइमसारण में माँ की हत्या का मास्टरमाइंड निकला सौतेला बेटा! 14 दिन बाद पुलिस ने खोला सनसनीखेज हत्याकांड का राज
- July 4, 2026छपरारिविलगंज में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज



