Chhapra News: शौच करने गए सेना के जवान की पोखरा में डूबने से मौत, कुृछ दिन पहले हीं छूटी पर आया था गांव
रिविलगंज के टेकनिवास गांव की घटना

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकनिवास बाजार स्थित पोखरे में बुधवार को स्नान के दौरान डूबने से एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान टेकनिवास गांव निवासी लाल बहादुर राम के पुत्र बसंत राम (39 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना में कार्यरत थे और वर्तमान में असम में पोस्टेड थे। कुछ ही दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे।
Railway News: रेल पटरियों की निगरानी अब और होगी फुल-प्रूफ, न ट्रॉली ओवरलोड होगी, न ट्रैक पर लापरवाही |
शौच के बाद हाथ-पैर धोने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, बसंत राम बुधवार सुबह शौच के बाद हाथ-पैर धोने के लिए गांव के पोखरे पर गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे अचानक गहरे पानी में चले गए। आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे समय रहते उन्हें बचाया नहीं जा सका। काफी देर बाद जब उनका शव पानी की सतह पर दिखा, तो गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Cancer Biospy: छपरा सदर अस्पताल में कैंसर के मरीजों के लिए बायोप्सी जांच की सुविधा, अब बाहर जाने की जरूरत नहीं |
बसंत राम की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वे सेना में कार्यरत होने के बावजूद बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि बसंत राम का व्यवहार सभी से बेहद मधुर था और वे जब भी छुट्टी में आते, पूरे गांव से मिलते-जुलते थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



