छपरा। सारण जिले में 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता फुटबॉल अंडर- 17 बालिका प्रतियोगिता 2023 -24 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से लगभग 35 टीमों के साथ लगभग 800 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।सारण, छपरा जिले में इस तरह से बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी को सभी तैयारियां को ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु विभिन्न कोषांग गठित करने का भी निर्देश दिया गया ।गठित होने वाले विभिन्न कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न कार्यों को ससमय संपादित किया जाएग।
फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए राजेंद्र स्टेडियम, जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय एवं मढौरा अनुमंडल अवस्थित खेल के मैदान को तैयार करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।मैदान को तैयार करने में तकनीकी विभागों से भी सहयोग लेने का निर्देश दिया गया। प्रतियोगिता के आयोजन हेतु बनाए गए मानक परिचालन प्रकिया का अक्षरशः अनुपालन करने का भी निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। 25 दिसंबर को उद्घाटन समारोह राजेंद्र स्टेडियम सारण छपरा में आयोजित किया जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



