छपरा

Train News: रेलवे का विशेष तोहफा! छपरा से सीधे देवघर तक जाएगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेले में पहली बार छपरा से देवघर तक ट्रेन सेवा

छपरा। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने की तैयारी कर रहे छपरा और सारण जिले के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। पूर्व मध्य रेलवे ने घोषणा की है कि इस बार श्रावणी मेले के दौरान छपरा होकर सीधी बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। अब श्रद्धालुओं को देवघर पहुंचने के लिए पटना या किसी अन्य बड़े स्टेशन की ओर दौड़ने की जरूरत नहीं होगी।

सीधा छपरा स्टेशन से बाबा की नगरी तक आरामदायक और सुलभ यात्रा संभव हो सकेगी। श्रावणी मेला के दौरान पहली बार छपरा से सीधी ट्रेन सुविधा मिलने से सारणवासियों में उत्साह है। अब सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करना न केवल सुलभ होगा, बल्कि यात्रा भी होगी बेहद आसान और किफायती।

₹44.54 करोड़ की लागत से सिटी सेंटर बनेगा देवरिया रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

9 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, बढ़नी और देवघर के बीच 9 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 05028/05027 “बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल” ट्रेन गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, मुंगेर, सुल्तानगंज और भागलपुर के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन खास तौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए चलाई जा रही है जो श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पण करने के लिए देवघर जाना चाहते हैं।

देखिए समय सारणी और रूट चार्ट

ट्रेन का ठहराव और समय बढ़नी से देवघर (05028) यह ट्रेन 9 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे बढ़नी से प्रस्थान करेगी। रास्ते में हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज होते हुए दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी। देवघर से बढ़नी (05027) वापसी दिशा में ट्रेन 10 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 6:45 बजे देवघर से प्रस्थान करेगी। रात 2:30 बजे हाजीपुर, 5:00 बजे छपरा और फिर गोरखपुर होते हुए 12:30 बजे बढ़नी पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे, जिनमें 6 स्लीपर, 7 सामान्य श्रेणी तथा 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।

advertisement

National Taekwondo Championship: सारण के खिलाड़ियों ने नेशनल ताइक्वांडो में लहराया परचम, बिहार को दिलाए 4 पदक

छपरा के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

रेलवे द्वारा चलाई जा रही यह स्पेशल ट्रेन छपरा के श्रद्धालुओं के लिए एक सीधी और किफायती यात्रा का विकल्प साबित होगी। अब श्रद्धालुओं को देवघर जाने के लिए अलग-अलग गाड़ियों में चढ़ने, भाग-दौड़ करने या टिकट की चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी। सीधे छपरा स्टेशन से चढ़कर बाबा नगरी तक पहुंचा जा सकेगा। रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे समय से टिकट आरक्षित कर लें ताकि इस विशेष सेवा का लाभ उठा सकें। यह सेवा न केवल श्रद्धा और आस्था का सम्मान है, बल्कि जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

Special Train: छपरा होकर फिर दौड़ेगी ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को दिसंबर तक राहत

क्या कहते है अधिकारी

रेलवे हर साल श्रावणी मेले के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन करता है, लेकिन इस बार छपरा को विशेष रूप से जोड़ने से पूरे सारण क्षेत्र के श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ मिलेगा। रेलवे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर टिकट आरक्षण कर इस सेवा का लाभ लें। रेलवे की यह पहल श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें सुलभ, सुरक्षित और सीधी यात्रा की सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरस्वती चन्द्र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी 

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button