सारण के DM ने कहा- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और चेहल्लुम को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विशेष सतर्कता बरतें

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु समाहरणालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गयी। इस संबंध में जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला के द्वारा चेहल्लुम, श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को साम्प्रदायिक सदभाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने जाने हेतु संयुक्तादेश जारी करते हुए संबंधित पदाधिकारियों का आवश्यक निदेश दिया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा बैठक में बताया गया है कि चेहल्लुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी 06.09.2023 को एक ही दिन मनाये जाने की संभावना है। त्योहार का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी में श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिरों में देर रात तक पूजा अर्चना की जाती है। कई स्थलों पर पूजा पंडाल बनाकर कीर्तन का आयोजन होता है। साथ ही झांकियाँ निकाली जाती है तथा इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होती हैं। कहीं-कहीं मूर्ति भी रखी जाती है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन मूर्ति का विसर्जन श्रद्धालुओं के द्वारा बड़ी धूम-धाम से की जाती है। इसी तरह चेहल्लुम में मुहर्रम के चालीसवें दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कर्बला के लड़ाई में शहीद हुए हसन हुसैन के लिए गम में मनाया जाने वाला त्योहार है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मुहर्रम की भांति ताजिया निशान के साथ जुलूस निकाला जाता है। दोनो त्योहार का एक ही दिन पड़ने के कारण जिले में विधि व्यवस्था संधारण हेतु विशेष प्रशासनिक सतर्कता अपेक्षित है।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित करते हुए बताया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार के अवसर पर स्थापित किये जाने वाले पूजा पंडालों, मंदिरों एवं आवागमन के रास्ते पर सुरक्षा का आकलन कर आवश्यकतानुसार दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे। भीड़-भाड़ पर अंकुश लगाने हेतु विशेष कर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर महिला सिपाही एवं सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हेतु भी आदेशित किया गया है। विसर्जन के समय विसर्जन के मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया गया। साथ ही इस तरह के बड़े आयोजनों के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त किये बिना आयोजनों की स्वीकृति नहीं देने हेतु निदेशित किया गया।
सारण जिला के बाबा धर्मनाथ मंदिर, उमानाथ मंदिर, सिल्हौड़ी एवं बाबा हरिहरनाथ मंदिर एवं अन्य जिला के बड़े धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति होने निदेशित किया गया। एमएम
इसी क्रम में चेहल्लुम के अवसर पर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत चेहल्लुम के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलुस तथा ताजिया के पहलाम होने तक आवश्यकतानुसार पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति कर शांति व्यवस्था कायम रखेंगे एवं चेहल्लुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाले महत्वपूर्ण जुलूसों की वीडियोग्राफी तथा लाउडस्पीकर की अनुज्ञप्ति दण्ड प्रक्रिया की धारा के अंतर्गत देने के साथ निरोधात्मक कार्रवाई, धारदार हथियारों तथा अन्य शस्त्रों पर नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्रवाई अविलंब करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







