सामाजिक न्याय की लड़ाई में अतिपिछड़ा समाज की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ रामानुज
•छपरा के शर्किट हाउस में राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न
छपरा : छपरा शहर के शर्किट हाउस में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक प्रत्याशी सिपाही लाल महतो की अध्यक्षता में राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी तथा मुख्य वक्ता के रूप में सोनपुर विधानसभा के विधायक डॉ. रामानुज यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव शम्भू साहनी तथा सारण जिला अध्यक्ष सुनील राय उपस्थित रहे।
बैठक में राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के सारण इकाई का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से हरेंद्र महतो को प्रदेश सचिव, नागेश्वर चौहान को जिला अध्यक्ष एवं तुलसी बिंद को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। डॉ. रामानुज यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में अतिपिछड़ा समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। सबसे बड़ी आबादी अतिपिछड़ा समाज की है लेकिन अतिपिछड़ा समाज एकजुट नहीं है, जिसके कारण हमारे विरोधी मोहरा बनाकर फायदा उठाते हैं और सत्ता में जाकर अतिपिछड़ा व वंचित समाज की ही हकमारी करने लगते हैं।
साथ ही कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए कहा कि 2024 में तय हो जाएगा कि यह देश संविधान से चलेगा या मनु विधान से चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार साहनी ने बताया कि 1990 से पहले अतिपिछड़ा समाज की उपस्थिति राजनीति में नगण्य थी, लेकिन लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री बनने के बाद राजनीति का रुख बदल दिया और अतिपिछड़ा समाज की कई जातियों के नेताओं को सदन में भेजकर सम्मानित किया और उनमें आत्मविश्वास का संचार किया। आज हम अतिपिछड़ों के हक-हुक़ूक़ की लड़ाई राजद मजबूती से लड़ रही है, इसलिए हम सभी को राजद प्रमुख लालू प्रसाद तथा लोकप्रिय युवा नेता सह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एकजुट होकर आगामी चुनाव में अपने वोट की ताकत दिखाना होगा।
कार्यक्रम में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दिनेश पाल, जिला प्रवक्ता डॉ. अमित रंजन, प्रदेश महासचिव आशीष रंजन चंद्रवंशी, गुड्डू, मुखिलाल महतो, मनोज महतो, सुनील कुमार बिंद, लाल बाबू राय, राजेश कुमार भगत, विश्वजीत चौहान, अशोक माँझी, राजू राम, प्रदीप भगत, प्रमोद कुमार यादव, चुलाही प्रसाद, रामबाबू महतो आदि उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन सारण जिला अध्यक्ष सुनील राय ने किया । उपर्युक्त जानकारी राजद सारण जिला प्रवक्ता डॉक्टर अमित रंजन ने दी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



