छपरा। जिले के अमनौर थाना अंतर्गन्त रसूलपुर एवं टेहटी को जोड़ने वाली सड़क पर ग्राम ग्यासपुर चौहर के निकट चिमनी के पास 04 अज्ञात अपराधियों के द्वारा देशी कट्टा का भय दिखाकर बाइस मार्च को अमनौर थाना अंतर्गत, नौरंगा निवासी विनोद राय के पुत्र विकाश कुमार राय से एक ट्रैक्टर गाड़ी बारह हजार रुपया एक मोबाईल की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस सम्बन्ध में विकाश कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया।
जिसके बाद अमनौर थाने के पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए लूटी गई मोबाईल को विकाश कुमार के निशानदेही पर बरामद किया गया। विकाश कुमार से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर स्वीकारा गया कि मेरे द्वारा ट्रैक्टर लूट कांड की दर्ज प्राथमिक की झूठी है. ट्रैक्टर लूट की कोई ऐसी घटना नहीं घटी थी. विकाश कुमार ने बताया की हम लोग पांच दोस्त मिलकर एक षड्यंत्र के तहत एक नया ट्रैक्टर खरीद कर ट्रैक्टर की बीमा राशि लेने के लिए घटना के कुछ दिन पहले ही आपसी सहमति से किसी दूसरे बिचौलिए को बेच दिये तथा ट्रैक्टर लूट की झूठी मुकदमा थाने में दर्ज करा दी थी।
विकाश के निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करते हुए घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी बरामद किया गया है। पूछताछ के क्रम गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिपता स्वीकार की गई है। इस मामले में अलग से अमनौर थाने में प्राथमिक की दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया और इसमें शामिल अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपियों में अमनौर थाना अंतर्गत, नौरंगा निवासी विनोद राय के पुत्र विकाश कुमार राय, अमनौर थाना अंतर्गत मुड़ा निवासी स्व नंदू राय के पुत्र विकाश कुमार, नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा निवासी स्व दिनानाथ सिंह का पुत्र रुदल सिंह शामिल है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर, घटना में दो प्रयुक्त मोबाइलबरामद किया गया है।
टीम में शामिल अमनौर थाना अध्यक्ष, जयंत कुमार सिंह, व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



