सारण में एक बार फिर लौटे तेज-तर्रार IAS लक्ष्मण तिवारी, अब संभालेंगे डीडीसी का कमान
सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में दे चुके है सेवा

छपरा। सारण जिले को एक बार फिर युवा और तेज-तर्रार प्रशासनिक नेतृत्व मिला है। 2021 बैच के आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी को सारण का नया उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। वे फिलहाल बेतिया में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। वर्तमान डीडीसी यतेन्द्र पाल के तबादले के बाद यह पद कुछ समय से रिक्त चल रहा था, जिसे अब भर दिया गया है।
IPS officer Transfer: सारण के नये SSP बने 2017 बैच के IPS विनीत कुमार, डॉ. कुमार आशीष का हुआ तबादला
सारण में एसडीओ रह चुके है लक्ष्मण तिवारी
लक्ष्मण तिवारी इससे पूर्व सारण जिले में छपरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक सख्ती, जनहितकारी फैसलों और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए याद किया जाता है। करीब सात महीने पहले उनका तबादला छपरा से बेतिया नगर आयुक्त के रूप में किया गया था, जहां उन्होंने शहरी विकास, नगर व्यवस्था और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर कई प्रभावी पहल कीं।
एक बार फिर उन्हें सारण में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को प्रशासनिक हलकों में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। उप विकास आयुक्त के रूप में उनकी भूमिका जिले के विकास कार्यों, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण-शहरी संतुलित विकास में अहम मानी जाती है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और ऊर्जा से सारण में विकास योजनाओं को नई गति मिलेगी।
सारण DM ने की बड़ी पहल, अब इंजरी रिपोर्ट मिलेगी ऑनलाइन, जानिए कैसे बदलेगी न्यायिक प्रक्रिया
मूल रूप से सिवान जिले के गोरियाकोठी प्रखंड अंतर्गत सैदपुरा गांव के रहने वाले लक्ष्मण तिवारी के पिता का नाम सुरेश तिवारी है। उनका पारिवारिक पृष्ठभूमि भी प्रशासनिक सेवा से जुड़ी हुई है। उनकी पत्नी दिव्यांजलि वर्ष 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार में ही तैनात हैं।
सारण जिले में उनकी पुनः तैनाती से प्रशासनिक महकमे में नई ऊर्जा के संचार की उम्मीद की जा रही है। जिलेवासियों और जनप्रतिनिधियों को भरोसा है कि लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में विकास कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता और अधिक मजबूत होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



