छपरा। बिहार के गया में आयोजित 9वी राज्यस्तरीय सांबो चैंपियनशिप में एक बार फिर सारण के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड 1 सिल्वर और 3 ब्रांज मेडल पर कब्जा किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में पूरे बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
छपरा के टाइटंस जिम में प्रशिक्षण ले रहे खिलाडी शशि कांत सिंह कॉम्बैट 71kg में गोल्ड मेडल, आशुतोष कुमार कॉम्बैट 64kg में गोल्ड, दिनेश पासवान कॉम्बैट 58kg गोल्ड मेडल, नीतीश कुमार 71 kg गोल्ड मेडल, हर्षित राज कॉम्बैट 89kg सिल्वर मेडल, विवेक कुमार कॉम्बैट 89kg गोल्ड मेडल, हर्षित राज सांबों स्पोर्ट्स ब्रॉन्ज मेडल, कुमार प्रिंस ब्रॉन्ज मेडल पाने में कामयाब रहें।
सभी खिलाड़ियों ने बताया कि सारण जिले के टाइटंस जिम में कोच वरुण सिन्हा के कड़े प्रशिक्षण में सभी कॉम्बैट मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रहें हैं और आगामी दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगें। वहीं जिम के संचालक श्याम कुमार ने सभी खिलाड़ी एवं कोच को इसके लिए बधाई दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



