संजीवनी संस्कार स्कूल में बच्चों ने खेली होली,उड़ाए अबीर गुलाल

छपरा शहर के श्यामचक आदर्श कलॉनी स्थिति संजीवनी संस्कार स्कूल में सोमवार होली मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। नन्हें-मुन्नों ने शिक्षिकाओं के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और प्राकृतिक रंगों से होली खेली बच्चे एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों से सराबोर हो गए। स्कूल के प्रांगण में नृत्य, तंबोला गेम, डांस, सेल्फी बच्चों ने जमकर मस्ती की।
होली के गीतों पर बच्चों ने डांस करते हुए खूब गुलाल उड़ाया। बच्चों ने आदि का आनंद भी लिया। स्कूल के प्राचार्य रणजीत भगत ने बच्चो को बताया कि होली उमंग, उल्लास, मस्ती, रोमांच और प्रेम-आह्वान का त्योहार है। कलुषित भावनाओं का होलिकादहन कर नेह की ज्योति जलाने और सभी को एक रंग में रंगकर बंधुत्व को बढ़ाने वाला होली का त्योहार आज देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पूरे जोश के साथ जोरों-शोरों से मनाया जाता है।
भले विदेशों में मनाई जाने वाली होली का मौसम के हिसाब से समय और मनाने के तरीके अलग-अलग हो, पर संदेश सभी का एक ही है- प्रेम और भाईचारा। इस मौके पर रंजीत भगत (प्राचार्य) ज्योति सिंह (उपप्राचार्या) रितु कुमारी (कार्यालय प्रभारी) ममता कुमारी (शिक्षिका) अंजली कुमारी (शिक्षिका) कुमारी कल्पना (शिक्षिका) नेहा कुमारी (शिक्षिका) कुमारी पूजा (शिक्षिका) शिशीर श्रीवास्तव (शिक्षक) जन्मेजय सिंह (शिक्षक) संदीप शर्मा (शिक्षक) कमलेश यादव (कार्यालय) मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026छपरा शहर में नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़की MLA छोटी कुमारी, अधिकारियों को लगायी फटकार
करियर – शिक्षाMay 17, 2026JPU Chhapra: जेपीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन शुरू, 50 हजार सीटों पर होगा दाखिला
क्राइमMay 17, 2026Cbyer Crime: बिहार में साइबर गैंग पर बड़ा वार, 1200 फर्जी बैंक खाते सील
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी







