छपरा में लगेगा रोजगार मेला, HIPHOP कंपनी देगी नौकरी, 10 से 25 हजार सैलरी

छपरा। श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 अक्टूबर 2024 को पूर्वाह्न 11:00 से अपराहन 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया है।
इसमें नियोजक HIPHOP MEDIA HOUSE PVT LTD पटना द्वारा बिहार हेतु रिक्तियों के विरुद्ध चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस नियोजन कैंप में सेल्स एग्जिक्यूटिव, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव एवं टेलीकॉलर मार्केटिंग पद के लिए चयन किया जाएगा।
तीनों पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या स्नातक पास होना आवश्यक है। उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। इसके लिए कल 40 पद रिक्त हैं। वेतन-10000-25000 रुपया होगा।
नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है। कोई भी अभ्यर्थी स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाइन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी।अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी ऑनलाइन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाJune 28, 2026JPU Admission Online: जेपीयू में BCA, BBA, BMC सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन का मौका
क़ृषिJune 28, 2026Fish Farming: आधुनिक तकनीक से मछली पालन सीखेंगे 3 हजार किसान, ऑनलाइन आवेदन से होगा चयन
बिहारJune 28, 2026Electric Vehicle: बिहार में EV की रफ्तार हुई सुपरफास्ट, पांच साल में 10 गुना बढ़ी Electric वाहनों की खरीद
TechnologyJune 28, 2026Social Media: फेक न्यूज और आपत्तिजनक पोस्ट पर डिजिटल स्ट्राइक, 128 FIR दर्ज, 9 चैनल डिलीट







