छपरा में लोहा व्यापारी को सीने में चाकू घोंपा, नाजुक स्थिति में पीएमसीएच रेफर
छपरा। छपरा में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी में घटित हुआ है। घायल व्यक्ति की पहचान संतोष शर्मा के रूप में हुआ है। जो अवतार नगर थाना क्षेत्र के मूसेपुर चौक पर ट्रैक्टर ट्रॉली निर्माण का काम करते हैं। शनिवार को अपने दुकान पर जा रहे थे। तभी पूर्व के विवाद में घात लागये व्यक्तियों द्वारा फोन कर बुलाया गया और उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है चाकू घायल व्यक्ति के सीने में लगी है जिससे स्थित नाजुक बनी हुई है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि घायल व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली निर्माण और रिपेरिंग का वर्कशॉप है। जहा आरोपी व्यक्ति द्वारा पूर्व से काम कराकर पैसा बाकी लगाया गया था। शनिवार को दुबारा से ट्रैक्टर ट्राली का रिपेरिंग करवाने पहुचे लोग का बकाया पैसा को लेकर बकझक हो गया।।जिसके बाद आरोपियों द्वारा अज्ञात नम्बर से फोन कर डुमरी ट्राली नापने के बहाना करके बुलाया गया ।घटनास्थल पर पहुँचते ही चाकू से हमला कर डीके लोग । जिसके बाद हल्ला मचाये जाने पर सभी आरोपी छोड़कर भागे। पीड़ित व्यक्ति के शरीर पर तीन जगह चाकू से हमला किया गया है। सीने के नीचे चाकू लगाने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए डोरीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के डुमरी में एक व्यक्ति की चाकू गोद ने की खबर सामने आई है हालांकि परिजनों द्वारा अभी कोई आवेदन नहीं दिया गया है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है आवेदन मिलते ही आरोपित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी जाएगी। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर कर दिए जाने की बात सामने आ रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



