PM Surya Ghar Yojana: अब अपने छत पर सोलर लगाइए, सालों तक बिजली बिल से छुटकारा पाइए
पीएम सूर्य घर योजना से मिलेगा सस्ती बिजली का बड़ा लाभ

PM Surya Ghar Free Electricity Scheme: केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम लोगों के लिए राहत और बचत का नया जरिया बनकर उभर रही है। इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार आकर्षक सब्सिडी दे रही है, जिससे उपभोक्ता लंबे समय तक बिजली बिल से बड़ी राहत पा सकते हैं। सारण में भी योजना के तहत लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाया जायेगा। इसको लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी दी है।
आम लोगों के बिजली खर्च को कम करना योजना का उद्देश्य
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का उद्देश्य देश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देना और आम लोगों के बिजली खर्च को कम करना है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने पर सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इस योजना में 1 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट तक की क्षमता पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने में करीब 2 से 2.5 लाख रुपये तक की लागत आती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि उपभोक्ता सोलर सिस्टम लगाने के लिए बैंक से ऋण लेते हैं, तो उसकी ईएमआई के बराबर ही उन्हें हर महीने बिजली बिल में बचत हो जाती है। इस तरह करीब 5 वर्षों में पूरी लागत की भरपाई हो जाती है और उसके बाद उपभोक्ता लगभग मुफ्त बिजली का लाभ उठाते हैं।
सोलर पैनल और उससे जुड़े उपकरणों की आयु लगभग 25 वर्ष होती है। साथ ही वेंडर द्वारा शुरुआती वर्षों में फ्री मेंटेनेंस की सुविधा भी दी जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ता।
ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना न सिर्फ आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। इससे कोयला आधारित बिजली पर निर्भरता कम होगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
सरकार की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने घरों को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाएं।
आवेदन कैसे करें (Step-by-Step):
- pmsuryaghar.gov.in पर पंजीकरण करें।
- विक्रेता का चयन करें और सोलर पैनल लगवाएं।
- इंस्टॉलेशन के बाद नेट मीटरिंग के लिए आवेदन करें।
- निरीक्षण के बाद, सब्सिडी राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक)
- बिजली का बिल
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



