Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
डीएम ने तय किया जून अंत तक DBM कार्य पूरा करने का लक्ष्य

छपरा। जिले में आधारभूत संरचना विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भू-अर्जन की स्थिति तथा विभिन्न स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जून माह के अंत तक डेंस बिटुमिनस मैकाडम (DBM) कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
जलनिकासी की समस्या को समाधान करने का आदेश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बग्घी नाला वाले स्ट्रेच का अवलोकन करते हुए अंचलाधिकारी को भूमि की मापी शीघ्र कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मापी पूर्ण होने के बाद नाला निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सड़क परियोजना की दीर्घकालिक गुणवत्ता और उपयोगिता के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट
बुढ़िया माई से स्टेशन तक के सड़क खंड का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने इस क्षेत्र में आने वाली विभिन्न संरचनाओं का मूल्यांकन कर उन्हें भी भू-अर्जन प्रक्रिया में शामिल करने को कहा, ताकि भविष्य में निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
भू-अर्जन से लेकर बिटुमिनस कार्य तक
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाईपास से जगदम ढाला तक पूरे सड़क खंड में एक समान स्तर पर बिटुमिनस कार्य कराने का निर्देश दिया। साथ ही बाईपास स्थित वाहन अंडरपास (वीयूपी) के समीप सड़क की एलाइन्मेंट को अंडरपास की संरचना के अनुरूप सुनिश्चित करने पर जोर दिया, जिससे यातायात संचालन सुरक्षित एवं सुगम बना रहे।
जमुना गांव में जलजमाव एवं निकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पूर्व से निर्मित नाले को आगे तक विस्तारित करने तथा सड़क के अधिकार क्षेत्र (आरओडब्ल्यू) के अंतर्गत नए नाले का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मानसून से पूर्व जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
भू-अर्जन की प्रक्रिया को गति देने का आदेश
जमुना गांव में लंबित भू-अर्जन मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग तथा अंचलाधिकारी सदर को रैयतों के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं का समाधान करने और भू-अर्जन प्रक्रिया को गति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा में पूरी हो सके।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, जिला कृषि भूमि अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी छपरा सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 12, 2026क्राइमGangrape In Saran: सारण में खेत में काम करने गयी युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
- July 12, 2026क्राइमSaran Crime News: रिश्तों पर लगा खून का दाग, भाई ने चाकू गोदकर की बहन की हत्या
- July 12, 2026बिहारMukhyamantri Samagra Shahri Vikas Yojana: 1,047 करोड़ की 981 विकास योजनाओं से बदलेगी बिहार के शहरों की तस्वीर, 264 नगर निकायों को मिली बड़ी सौगात
- July 12, 2026बिहारपटना में 292.74 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार, GPO से बाइपास तक सफर होगा आसान



