छपरा में मौत का सीन बना असली, Reels शूट के दौरान दो युवकों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत
छपरा: सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा हो गया। रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी दूधनाथ भगत के पुत्र कालू भगत और मुकर भगत के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बिशुनपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करते थे और वहीं रहते भी थे। रविवार की देर शाम दोनों रेलवे ट्रैक पर रील बनाने में इतने मशगूल हो गए कि ट्रेन के आने का आभास ही नहीं हुआ और ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पहचान सुनिश्चित की।
इस दुखद घटना की खबर मिलते ही कोरेया गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से इस मामले में जांच कर जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026छपराछपरा में बदलेगी शहर की सूरत! 45 वार्डों में सड़क-नाला निर्माण को मंजूरी, हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी
- November 4, 2026बिहारकरोड़पति इंजीनियर के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 3.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- November 4, 2026छपरासारण में पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बिना लाइसेंस दुकान लगाई तो जब्त होंगे पटाखे
- November 4, 2026छपराअटल घाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र! हाईमास्ट, वर्टिकल गार्डन, कैफेटेरिया और चिल्ड्रेन पार्क की तैयारी



