सारण क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के दूसरा सेमीफाइनल में रोटरी क्लब की टीम विजयी
छपरा। राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में सारण जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जिसके मुख्य अतिथि चित्रा पैलेस की ऑनर रागिनी कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त की। मैच रोटरी क्रिकेट क्लब बनाम बिहारी दुर्गा क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहारी दुर्गा क्रिकेट क्लब ने 21.3 ओवरों में 57 रनो पर ऑल आउट हो गई जिसमें राहुल कुमार 18 राहुल सिंह 11 रनो का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए रोटरी क्रिकेट क्लब के तरफ से पंकज तिवारी 3 आयुष किट्टू 2 प्रशान्त सिंह 1 चन्दन 1 सुभम 1 विकेट लिए जवाब में खेलते उतरी रोटरी क्रिकेट क्लब ने 10.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
जिसमें हर्ष राज नाबाद 16 हर्षित 9 आदित्य सिंह 9 रनो का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए बिहारी दुर्गा क्रिकेट क्लब के तरफ से राहुल 2 उत्तम 1 विकेट लिए इस मैच को रोटरी क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष इन्दु कुमारी. विभूति नारायण शर्मा. राजन प्रसाद यादव. पॉल इस्माइल. सुनिल कुमार सिंह. कैशर अनवर. राजेश राय. सौरभ श्रेयश राजा कुमार थे । इसकी जानकारी सारण जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा ने दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



