
छपरा। सारण जिले के जनता बाजार थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० अरविन्द कुमार को कर्तव्य स्थल से बिना सूचना गायब रहने, शराब पार्टी में संलिप्तता की प्रथम दृष्टया पुष्टि और ड्यूटी से अनुपस्थिति के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने इस निर्णय के साथ सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश भी जारी किया है।
क्या है पूरा मामला?
28 जून को जनता बाजार थाना को सूचना मिली कि थाना के ही पु०अ०नि० अरविन्द कुमार द्वारा दयालपुर रोड स्थित एक निजी आवास (ज्योति लाल सोनी का मकान) में शराब पार्टी का आयोजन किया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना की टीम ने तत्काल विधिवत छापेमारी की, लेकिन अरविन्द कुमार मौके से फरार हो गया।
छापेमारी के दौरान तीन लोग मौके पर मिले, जिन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे अरविन्द कुमार के परिवारिक गाँव से हैं। जब उनसे बातचीत की गई, तो शराब की गंध आने पर ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जिसमें तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया गया।
Train Ticket Booking: अब रेल सफर होगा और स्मार्ट, नई प्रणाली से हर मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग संभव |
अरविन्द कुमार का पता नहीं, मोबाइल भी बंद
घटना के अगले दिन यानी 29 जून को थाना पुलिस द्वारा अरविन्द कुमार की खोजबीन की गई। संभावित स्थानों पर तलाशी ली गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनके मोबाइल पर भी कॉल किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इससे स्पष्ट होता है कि उन्होंने बिना किसी सूचना के कर्तव्य स्थल व आवासन स्थल से अनुपस्थित रहकर अनुशासनहीनता की है।
प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि
प्राप्त साक्ष्यों और प्रतिवेदन के आधार पर यह प्रथम दृष्टया स्पष्ट है कि अरविन्द कुमार ने मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन करते हुए शराब पार्टी का आयोजन किया और अन्य व्यक्तियों को शराब सेवन कराया। उनके इस आचरण से पुलिस विभाग की छवि को ठेस पहुँची है।
New TVS Jupiter 125 2025: लेटेस्ट एडिशन में TVS Jupiter का चकाचक स्कूटर लॉन्च, बेहतरीन डिज़ाइन और स्मार्ट तकनीक से लैस |
एसएसपी ने लिया संज्ञान, विभागीय कार्रवाई शुरू
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा इस पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अरविन्द कुमार को तत्काल सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनसे 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Railway Double Line Project: बिहार में यहां 2270 करोड़ की लागत से रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 200 गांवों को होगा लाभ |
गलत करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
सारण एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि गलत कार्य करने वाले किसी भी पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। “यदि किसी भी पुलिस कर्मी द्वारा अनैतिक या गैरकानूनी कार्य किया जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत दें। आपका सहयोग बेहतर पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम है।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



