बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

पटना। बिहार में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम का रुख बदलने लगा है. सीमांचल क्षेत्र में मॉनसून की आहट हो चुकी है और पहली बार जून महीने में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
वहीं, दक्षिण बिहार में अभी भी गर्मी का कहर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के लिए लू का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है.
साथ ही बता दें कि पटना में मंगलवार को दिन का तापमान बढ़कर 42.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था. बिहार के 17 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. हालांकि, 23 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट और 12 शहरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.
मंगलवार को पटना, गया, डेहरी, गोपालगंज, बांका, बिक्रमगंज में हीटवेव की स्थिति रही. वहीं, छपरा, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जीरादेई और अरवल में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



