
छपरा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 20 जुलाई 2026 को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के कार्यालय परिसर में एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Trimula Facility Management India LLP, Maharashtra द्वारा टेक्नीशियन और हेल्पर के कुल 100 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को राजस्थान के जैसलमेर में रोजगार का अवसर मिलेगा।
नियोजन कार्यालय छपरा में लगेगा शिविर
नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा ने बताया कि शिविर का आयोजन 20 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। इसमें निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ भाग ले सकते हैं।
100 पदों पर होगी भर्ती
नियोजन शिविर में टेक्नीशियन एवं हेल्पर के कुल 100 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। योग्यता के रूप में 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।
महंगी कोचिंग से मिलेगी राहत: अब घर बैठे होगी NEET-JEE की तैयारी, बिहार सरकार ने शुरू की लाइव क्लासेज
वेतन के साथ मिलेगी अतिरिक्त सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹14,600 से ₹15,100 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ₹2,000 प्रतिमाह आवास भत्ता भी मिलेगा तथा मुफ्त परिवहन (फ्री ट्रांसपोर्ट) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी ने चयनित अभ्यर्थियों की जॉब लोकेशन जैसलमेर (राजस्थान) निर्धारित की है।
एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
नियोजन शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। इच्छुक युवा ncs.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय पहुंचकर भी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर स्थल पर भी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
Chhapra News: साथ खेलते-खेलते साथ ही दुनिया छोड़ गए, लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आकर जुड़वा मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत
आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचें अभ्यर्थी
नियोजन पदाधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे शिविर में अपने सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ समय पर उपस्थित हों, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
- शैक्षणिक प्रमाण-पत्र,
- आधार कार्ड,
- बायोडाटा (Resume),
- पासपोर्ट साइज फोटो,
- एनसीएस पंजीकरण विवरण
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
रोजगार की तलाश कर रहे जिले के युवाओं के लिए यह नियोजन शिविर निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर है। विभाग ने अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों से नियोजन शिविर में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



