बिना फलाइट के भी कर सकते हैं विदेश यात्रा, इन रेलवे स्टेशनों से चलती है विदेश के लिए ट्रेनें
रेलवे डेस्क। इंटरनेशनल ट्रिप का सपना हर कोई देखता है। हम सभी जानते हैं कि विदेश की ट्रिप बिना हवाई यात्रा के पूरी नहीं हो सकतीं। यहां जाने के लिए आपको सबसे पहले फ्लाइट बुकिंग के लिए हजारों लाखों रुपए खर्च करने पड़ेंगे, उसके बाद जाकर कहीं आपका विदेश यात्रा का सपना पूरा हो पाएगा। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप विदेश यात्रा बिना फ्लाइट के भी कर सकते हैं, तो आपको शायद यकीन न हो।
लेकिन ये सच है। भारत में ऐसे कई रेलवे स्टेशन हैं, जिनका कई देशों से इंटरनेशनल कनेक्शन है। यहां से दुनिया के कई देशों के लिए सीधी ट्रेनें भी चलती हैं, जो आपको बहुत कम बजट में विदेश की यात्रा करा देंगी। ध्यान रहे, यात्रा प्लान करने से पहले, एक बार ट्रेनों के बारे में उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जान लें। चलिए जानते हैं भारत के इन अनोखे रेलवे स्टेशनों के बारे में।
पेट्रापोल रेलवे स्टेशन
इस रेलवे स्टेशन का नाम बहुत कम लोगों ने सुना है। यह पश्चिम बंगाल में स्थित इंडो बांग्लादेश बॉर्डर पर ट्रांसिट हब है। ब्रिटिश शासन के दौरान इस रेलवे स्टेशन को बनाया गया था। यह एक ब्रॉड गेज लाइन के जरिए बांग्लादेश में खुलना से जुड़ा हुआ है। यह स्टेशन माल ढुलाई और यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन बांग्लादेश जाने के लिए यात्रियों के पास लीगल पासपोर्ट और वीजा होना जरूरी है।
राधिकापुर रेलवे स्टेशन:
राधिकापुर रेलवे स्टेशन के बारे में भी बहुत कम लोग जानते हैं। यह पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में स्थित एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जो भारत बांगलादेश बॉर्डर पर चौकी के रूप में काम करता है। इस स्टेशन का उपयोग दोनों देशों के बीच रेल ट्रांजिट के लिए किया जाता है। इससे व्यापार तो बढ़ता ही है साथ ही यात्रियों की आवाजाही भी बढ़ती है।
दिल्ली जंक्शन:
दिल्ली जंक्शन से पूरे देश के लिए ट्रेनें चलती हैं, लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि यहां से आप पाकिस्तान सहित दुनिया के कई देशों की यात्रा ट्रेन से कर सकते हैं। यहां से न केवल आप इंटरनेशनल ट्रिप का सपना पूरा कर सकते हैं, बल्कि रीजनल और कॉमर्स ट्रेड के लिए भी इस रेलवे स्टेशन का उपयोग किया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



