छपरा के यात्रियों के लिए तोहफा : कोलकाता के लिए चलेगी Summer स्पेशल ट्रेन

छपरा। अब छपरा के यात्रियों को रेलवे ने तोहफा दिया है। रेलवे द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05184 गोरखपुर-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन से 22 जून, 2024 को एकल यात्रा के लिये किया जायेगा।
05184 गोरखपुर-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 जून, 2024 को गोरखपुर से 11.15 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 12.15 बजे, सीवान से 13.20 बजे, छपरा से 14.25 बजे, हाजीपुर से 15.35 बजे, मुजफ्फरपुर से 16.25 बजे, समस्तीपुर से 17.25 बजे, बरौनी से 19.00 बजे, झाझा से 21.35 बजे, जसीडीह से 22.09 बजे, चितरंजन से 23.05 बजे, आसनसोल से 23.45 बजे, दूसरे दिन दुर्गापुर से 00.20 बजे तथा बर्द्धमान से 01.20 बजे छूटकर कोलकता 04.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 16 तथा एस.एल.आर. डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 12, 2026सारण में पत्नी की हत्या कर शव को किया गायब, तीन साल बाद कोर्ट से मिली उम्र कैद की सजा
क्राइमJune 12, 2026सारण में जहरीली शराब पिलाकर हत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां







