छपरा में बालू माफियाओं से सांठ-गांठ में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने न्यायिक हिरासत में भेजा
छपरा। छपरा में बालू माफिया से सांठ-गाँठ कर अवैध वसूली करने वाले पुलिस कर्मियों पर सारण के पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सभी आठो पुलिस कर्मियों को न्यायिक हिरासत में भी लिया गया है।
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है भगवान बाजार थाना की गस्ती गाड़ी पर प्रतिनियुक्ति पुलिस कर्मियों के द्वारा बालू पासिंग माफिया से मिलकर अवैध रूप से बालू लगे गाड़ियों से वसूली कर पास कराया जा रहा था। एसपी में वायरल ऑडियो का जांच कराया जांच के क्रम में यह मामला प्रथम दृष्टिया सत्य प्रतीत हुआ।
जिस पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने 8 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। भगवान में थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अजीत प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक किरण कुमारी, सिपाही मनोज कुमार, महिला सिपाही सरिता कुमारी, नेहा कुमारी, शिल्पी कुमारी, ड्राइवर सैप के जवान संतोष कुमार, सैप के जवान श्याम किशोर सिंह को सस्पेंड करते हुए भगवान बाजार थाना में प्राथमिक की दर्ज किया गया है और सभी पुलिसकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दे कि सारण के एसपी के द्वारा लगातार भ्रष्ट और घूसखोर पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की जा रही है इसी करी में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



