छपरा में बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री वितरण कर जानकी सुदामा फाउंडेशन ने मनाया होली
छपरा: छपरा शहर में 24 मार्च होलिका दहन के दिन के दिन जानकी सुदामा फाउंडेशन के संरक्षक अधिवक्ता रौशन द्वारा शहर के बच्चो के बीच मुफ़्त कॉपी, कलम एवम् भोजन वितरण कर होली मनाया गया। जिसके बाद बच्चों के चेहरे ख़ुशी से खिल गए।
शहर के 44 नंबर ढाला के समीप राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत कुमारी अनिशा जो बच्चो को मुफ़्त शिक्षा देती हैं वही पर जानकी सुदामा फाउंडेशन के द्वारा बच्चो को पठन पाठन के सामग्री वितरण कि गई और इस आयोजन में अनिशा का सराहनीय योगदान रहा।
जानकी सुदामा फाउंडेशन के संरक्षक रौशन ने बताया कि इस आयोजन का मकसद बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनको आगे की उच्च शिक्षा में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए हमारी संस्था बच्चो को वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराएगी।
बच्चे पढ़ेंगे तभी आगे बढ़ेंगे और हमारा समाज बदलेगा। अधिवक्ता ने कहा कि इंसान के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। मनुष्य शिक्षा को ग्रहण करके अपने जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकता है। हमारी संस्था गरीब तबके के बच्चों को मुफ्त में पढाई करने के लिए हर संभव मदद करेगी।
जानकी सुदामा फाउंडेशन के संरक्षक रौशन ने यह भी बताया कि किसी भी शहर समाज के उत्थान के लिए सिर्फ़ सरकार ज़िम्मेदार नहीं है प्रत्येक लोगो को जिनकी जो भी सीमित संसाधन हो उसके तहत मुखर हो के आगे बढ़कर काम करना चाहिए और शहर समाज देश को आगे बढ़ाना का सफल प्रयास करते रहना चायिए। रौशन ने यह भी बताया की जानकी सुदामा फाउंडेशन के द्वारा भविष्य में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान, स्वक्षता अभियान, महिला सशक्तिकरण नियमित रूप से छपरा शहर में कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि युवा और महिला के उत्थान के लिए विशेष कार्य वह आगे भी करते रहेंगे। किसी भी शहर समाज एवम् देश के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी है शिक्षा रोज़गार होगा तभी इस देश का विकास होगा। उनकी सोच है की प्रत्येक व्यक्ति को भारत सरकार एवम् राज्य सरकार के द्वारा चल रहे योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और हम सभी को मिल के शहर समाज देश का उत्थान करना चाइए। जानकी सुदामा फाउंडेशन का कार्यलय शहर के उत्तरी दाहियावाँ टोला पानी टंकी के समीप स्थित है।
इस मौक़े पे जानकी सुदामा फाउंडेशन से जुड़े दिनेश कुमार सिंह, सुमित कुमार (संस्थापक मृदुला आई क्लिनिक), मिथुन कुमार सिंह, गिरिराज सिंह, रमेंद्र कुमार सिंह, मिथुन कुमार सिंह, कौशल कुमार, रवि, हरिनंदन, संजय, सतीश कुमार व अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



