छपरा में हथियार के बल पर डाक कर्मी से बाइक मोबाइल व रूपये की लूट

छपरा। एकमा – चेतन छपरा सड़क पर मठनपुरा छित्रवलिया गांव के बीच सुनसान सड़क पर दो बाइक पर सवार चार हथियार बंद अपराधियों ने आगे से घेर कर एकमा मुख्य डाकघर के डाक सहायक तारकेश्वर कुमार की बाइक, मोबाइल व नगदी लूट ली.
बताया जाता है कि एकमा मुख्य डाकघर में कार्यरत डाक सहायक तारकेश्वर कुमार हर दिन की तरह अपनी ड्यूटी कर सोमवार की देर संध्या में अपने घर दाउदपुर थाना क्षेत्र के करईलिया गांव अपनी बाइक से जा रहे थे.
इसी दौरान मठनपुरा छित्रवलिया गांव के बीच सुनसान सड़क पर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने डाक सहायक तारकेश्वर कुमार को आगे से घेर कर बाइक, मोबाइल व नकदी हथियार के बल पर लूट लिया.
बताया जाता है कि बाइक, मोबाइल व नकदी लूटने के बाद बाइक सवार अपराधी मठनपुरा गांव की ओर फरार हो गये. इस संबंध में डाक सहायक तारकेश्वर कुमार के द्वारा एकमा थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 20, 2026शिक्षकों की समस्याएं लेकर CM दरबार पहुंचे डॉ. राहुल राज, वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक







