छपरा-हाजीपुर फोरलेन का 20 जनवरी तक निर्माण पूरा नहीं होने पर टेंडर होगा रद्द
छपरा। सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की गई। सबसे पहले जिला में निर्माणाधीन सभी महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं के बारे में एक एक कर जानकारी दी गई। शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड, रिविलगंज बाईपास, परसा बाईपास, गड़खा बाईपास, एनएच 139W, रामजानकी मार्ग, नये एनएच-31 के गाजीपुर-बलिया-मांझी खंड आदि योजनाओं के कार्य प्रगति के बारे में जानकारी दी गई।
एनएच -19 का क्यूर पीरियड 20 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। इस अवधि तक कार्य पूर्ण नहीं होने पर पूर्व की निविदा को टर्मिनेट कर शेष कार्यों के लिये पुनर्निविदा निकाली जायेगी। छपरा में निर्माणाधीन बाईपास में बिसुनपुरा से टेकनिवास तक पुराने प्रस्ताव में समाहित सर्विस लेन के प्रावधान को क्रियान्वित करने हेतु प्राक्कलन सहित प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।
2025 तक डबल डेकर का निर्माण होगा पूरा:
छपरा में निर्माणाधीन डबल डेकर फ्लाईओवर के संदर्भ में वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम द्वारा बताया गया कि सर्वेक्षित भूमि के खंड में समस्त निर्माण कार्य मई 2025 तक पूरा कर दिया जायेगा। इस फ्लाईओवर में अतिरिक्त जगहों से कनेक्टिविटी हेतु आर्म के निर्माण की फिजिबिलिटी हेतु कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग एवं वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम संयुक्त रूप से एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



