छपरा में सामने आया ठगी का नया तरीका, पहले पैर छूकर प्रणाम किया, फिर 40 हजार रूपये ठगा

छपरा। जिले के मशरक जंक्शन के पुराने रेलवे स्टेशन के परिसर में रेलवे से रिटायर्ड सफाईकर्मी से 40 हजार रुपए से भरा बैग ठगने का मामला सामने आया है। रिटायर्ड सफाईकर्मी मशरक जंक्शन से ही रिटायर्ड हैं वहीं उनकी पहचान सिवान जिले के दरौदा थाना क्षेत्र के चनचौड़ा गांव निवासी रामदयाल बासफोड़ पिता स्व जमुना बासफोड़ के रूप में हुई। घटना के बारे में रिटायर्ड सफाईकर्मी ने बताया कि वह गांव से बाइक पर सवार होकर मशरक स्टेशन रोड अवस्थित सेन्ट्रल बैंक की शाखा से 40 हजार की निकासी कर अपने जान पहचान वालों से मिलने पुराने रेलवे स्टेशन में पहुचा।
उसी समय एक शख्स पहुंचा और जान पहचान करने के लिए नमस्कार करने लगा तभी उसी दौरान एक शख्स पहुंचा और बोला कि यहां क्या कर रहे हो और उसी दौरान उसके बैंग की तलाशीं करने लगा और हेरा-फेरी कर 40 हजार रुपए की ठगी कर फरार हो गए।
वहीं घटना में बगल के दुकान में लगें सीसीटीवी कैमरे में घटना दर्ज हुई है जिसमें दिख रहा है कि दो बाइक पर सवार चार शख्स पहुंचते हैं और बातों में उलझाए रख रूपये की ठगी कर ली गई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



