छपरा में रोहिणी आचार्य के रोड शो से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की मौत, 10 फ़ीट हवा में उछल गए
छपरा। सारण जिले के भेल्दी में बाइक के जबरदस्त टक्कर में तीन युवक की मौत हो गई है। जबकि अन्य तीन युवक जीवन और मौत के बीच जूझ रहे है। घटना रविवार के देर रात छपरा मुजफ्फरपुर मुख्यमार्ग पर भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक कटसा में घटित हुआ है। दुर्घटना में मृतक युवकों की पहचान आकाश कुमार ठाकुर (19वर्ष) आकुचक थाना तरैया , चंदन कुमार उम्र (20वर्ष) निवासी टिक्कमपुर थाना तरैया एवं धीरज कुमार(21वर्ष) निवासी रज्जुपुर थाना भेल्दी के रूप में हुई । घटना में घायल युवकों की पहचान ज्ञान चंद कुमार, बाबू साहब एवं रोशन कुमार के रूप में हुई। तेज गति से जा रहे दोनों बाइक में आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतना भयावह था कि बाइक सवार युवक 10 फ़ीट हवा में उछल गए। और दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।
इस सड़क दुर्घटना में दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक का ईलाज के क्रम में मौत हो गया। दोनों बाइक पर तीन तीन लोग सवार होकर तेज गति से जा रहे थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 722 पर आगजनी करते हुए आवागमन को बाधित कर दिया। मुख्य मार्ग पर देर रात 1 बजे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पहल पर यातायात को बहाल कराया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को आकाश कुमार चंदन कुमार एवं ज्ञान चंद कुमार तीनों एक बाइक पर सवार होकर गड़खा के एक निजी चिकित्सालय में काम करके घर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार धीरज कुमार,रोशन कुमार एवं बाबू साहब सारण से राजद प्रत्याशी एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के क्षेत्र में किए जा रहे जनसंपर्क अभियान में भाग लेकर वापस घर लौट रहे थे।इसी दौरान भेल्दी थाना क्षेत्र के कटसा चौक के समीप छपरा मुजफ्फरपुर एस एच 722 पर दोनों बाइकों की आपस में भिंडत हो गई।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणो की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई एवं घटना में घायल युवकों को आनन -फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं शवों को कब्जे में लेकर देर रात को ही पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026छपराछपरा में बदलेगी शहर की सूरत! 45 वार्डों में सड़क-नाला निर्माण को मंजूरी, हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी
- November 4, 2026बिहारकरोड़पति इंजीनियर के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 3.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- November 4, 2026छपरासारण में पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बिना लाइसेंस दुकान लगाई तो जब्त होंगे पटाखे
- November 4, 2026छपराअटल घाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र! हाईमास्ट, वर्टिकल गार्डन, कैफेटेरिया और चिल्ड्रेन पार्क की तैयारी



