छपरा-औंड़िहार रेलखंड पर सब-वे निर्माण को लेकर, 3 ट्रेनों का मार्ग बदला, एक ट्रेन रद्द

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के छपरा-औंड़िहार खण्ड के तराँव-नन्दगंज के मध्य समपार संख्या-10 सी पर सीमित ऊचाई के सब-वे निर्माण हेतु यातायात एवंपावर ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निधारण एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्टओरिजिनेशन किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
– गाजीपुर सिटी एवं दिलदार नगर जं. से 27 एवं 31 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 5479/05480 गाजीपुर सिटी-दिलदार नगर जं.-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
–
मार्ग परिवर्तन-
– छपरा से 31 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
– नई दिल्ली से 30 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 22582 नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।
बलिया से 31 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
– लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -जयनगरएक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।
पुनर्निधारण-
– औंड़िहार से 27 एवं 31 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05136 औंड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ीऔंड़िहार से 60 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।- गाजीपुर सिटी से 31 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 22433 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेसगाजीपुर सिटी से 60 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन-
– जौनपुर से 27 एवं 31 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05134 जौनपुर-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेषगाड़ी गाजीपुर सिटी के स्थान पर औंड़िहार स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।-वाराणसी सिटी से 27 एवं 31 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05462 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी
अनारक्षित विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी के स्थान पर औंड़िहार स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– कोलकाता से 26 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस गाजीपुर सिटीके स्थान पर औंड़िहार स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन-
– गाजीपुर सिटी से 27 एवं 31 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05143 गाजीपुर सिटी-जौनपुर अनारक्षितविशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी के स्थान पर औंड़िहार स्टेशन से चलाई जायेगी।- गाजीपुर सिटी से 27 एवं 31 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05461 गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटीअनारक्षित विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी के स्थान पर औंड़िहार स्टेशन से चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



