Road Accident: छपरा में अनियंत्रित बस की चपेट में आने से खलासी की मौत, ड्राइवर बस छोड़कर फरार
चालक पर लापरवाही का आरोप
छपरा। शहर में बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक खलासी की मौत हो गई। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के भगवान बाजार चौक की है, जहां अनियंत्रित बस की चपेट में आने से खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंटर टोला गांव निवासी स्व. भरत राय के 55 वर्षीय पुत्र कृष्णा राय के रूप में की गई है। कृष्णा राय शर्मा बस में उप चालक (खलासी) का काम करते थे। बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे वे भगवान बाजार चौक पर अपनी बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित शर्मा बस ने उन्हें कुचल दिया। घटना इतनी भयावह थी कि कृष्णा राय की मौके पर ही मौत हो गई।
चालक पर लापरवाही का आरोप
मृतक के पुत्र ने भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि चालक की लापरवाही से यह घटना घटी है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
परिजनों में मातम
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के गांव सेंटर टोला में कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हैं और स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हैं। परिजनों ने प्रशासन से दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना स्थानीय वार्ड पार्षद अरूण यादव मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को संत्वाना दिया।
यह हादसा एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह बस चालकों की मनमानी को उजागर करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को और कड़ा किए जाने की जरूरत है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



