छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर तक चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04022/04021 आनन्द विहार टर्मिनल- मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 21 मार्च, 2024 को तथा मुजफ्फरपुर से 22 मार्च, 2024 को एक फेरे हेतु किया जायेगा।
04022 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर होली विशेष गाड़ी 21 मार्च, 2024 को आनन्द विहार टर्मिनल से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मुरादाबाद से 03.23 बजे, चन्दौसी से 04.20 बजे, लखनऊ से 10.15 बजे, गोरखपुर से 15.30 बजे, छपरा से 18.35 बजे तथा हाजीपुर से 20.05 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 21.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्री में 04021 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 22 मार्च, 2024 को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 23.55 बजे, छपरा से 01.45 बजे गोरखपुर से 05.15 बजे, लखनऊ से 11.50 बजे, चन्दौसी से 18.52 बजे तथा मुरादाबाद से 20.30 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 23.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी का 15, साधारण द्वितीय श्रेणी का 03 तथा सी.जी.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



