छपरा से दुर्ग के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, आसानी से मिलेगा कन्फर्म सीट

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 08795/08796 दुर्ग-छपरा-दुर्ग साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन दुर्ग से 15, 22 एवं 24 अप्रैल प्रत्येक सोमवार को तथा छपरा से 16, 23 एवं 30 अप्रैल 2024 दिन प्रत्येक मंगलवार को 03 फेरों के लिये किया जायेगा।
08795 दुर्ग-छपरा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15, 22 एवं 24 अप्रैल,2024 को दुर्ग से 22.20 बजे प्रस्थान कर रायपुर से 23.05 बजे, भाटापारा से 23.55 बजे, दूसरे दिन उसलापुर से 01.25 बजे, पेण्ड्रा रोड से 02.43 बजे, अनूपपुर से 03.25 बजे, शहडोल से 04.08 बजे, उमरिया से 05.06 बजे, कटनी से 07.10 बजे, सतना से 08.25 बजे, मानिकपुर से 10.05 बजे, शंकरगढ़ से 10.47 बजे, प्रयागराज से 12.05 बजे तथा बनारस से 13.50 बजे छूटकर छपरा 19.30 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 08796 छपरा-दुर्ग साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 16, 23 एवं 30 अप्रैल,2024 को छपरा से 22.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बनारस से 02.10 बजे, प्रयागराज से 03.50 बजे, शंकरगढ़ से 04.32 बजे, मानिकपुर से 06.00 बजे, सतना से 07.10 बजे, कटनी से 08.55 बजे, उमरिया से 10.56 बजे, शहडोल से 12.00 बजे, अनूपपुर से 12.40 बजे, पेण्ड्रा रोड से 13.22 बजे, उसलापुर से 15.40 बजे, भाटपारा से 16.28 बजे तथा रायपुर से 17.45 बजे छूटकर दुर्ग 19.30 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 14, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMarch 5, 2026रेलवे का बड़ा फैसला: सोनपुर का प्रमुख फाटक 25 दिन बंद, एलएचएस निर्माण के लिए रोका गया आवागमन
छपराMarch 5, 2026सारण में 589 करोड़ की लागत से गंडक नदी पर बनेगा 2.28 KM लंबा पुल
देशMarch 5, 2026BREAKING: नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, राज्यसभा जाएंगे
TrendingMarch 4, 2026Share Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, एक दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा







