सारण के लाल शशिभूषण बने सहायक लोक अभियोजन पदाधिकारी
छपरा। जिले के मढ़ौरा प्रखण्ड के मोथहां गांव निवासी शशिभूषण सिंद ने सहायक लोक अभियोजन पदाधिकारी के पद पर सफलता हासिल कर जिला समेत अपने गांव का नाम रोशन किया है. स्व कौशल किशोर सिंह के पुत्र शशिभूषण ने बीपीएससी द्वारा आयोजित एपीओ की उक्त परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में ही सफलता अर्जित की है. उन्होंने बी.टेक के बाद लॉ की डिग्री हासिल की है. शशिभूषण ने मैट्रिक तक की शिक्षा गांव के ही नरहरपुर हाई स्कूल से प्राप्त की. इंटर करने के लिए पटना के कालेज ऑक कामर्स चले गए. इंजीनियर बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने कोलकाता से बी. टेक की डिग्री हासिल की.
श्री सिंह ने बताया कि एडीजे के पद पर कार्यरत उनके बहनोई संजय कुमार मिश्र ने उन्हें विधि सेवा में जाने को प्रेरित किया. उनकी प्रेरणा पर उन्होंने आरपीएस कालेज पटना से एलएलबी किया. सहायक लोक अभियोजन पदाधिकारी के पद पर सफलता के पीछे उन्होंने कड़ी मेहनत और लगातार सतत अध्ययन को प्रमुख सूत्र बताया. उनके बड़े भाई मनीभूषण और छोटे भाई ब्रजभूषणु दोनों ही चार्टर एकाउंटेण्ट हैं और वर्तमान में दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं. शिभूषण की सफलता की सूचना आते ही गांव समेत पूरे इलाके में प्रसन्नता की लहर दौड़ गयी. उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया.
लोगों ने उन्हें मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया. बधाई देने वालों में सीए मणीभूषण कुमार, सीए ब्रजभूषण कुमार, आयकर अधिवक्ता अजय कुमार तिवारी, शिवम, ददन सिंह, भोला सिंह, सवलिया सिंह, जयप्रकाश महतो, अधिवक्ता संजय कुमार मिश्र, हाई कोर्ट एडवोकेट धनंजय कुमार मिश्र, आनंद कुमार मिश्र, सुनील कुमार, पंकज कुमार तिवारी, रितिक, रिषभ, जदयू के कार्यालय प्रभारी ब्रजेश कुमार, कृष्णा सोनी, रत्नेश सिंह आदि प्रमुख हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



