सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 35 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 2.26 लाख जुर्माना वसूला

छपरा। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सारण पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर चले इस अभियान में कुल 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब से संबंधित मामलों में 25 लोग शामिल हैं — जिनमें 5 शराब कारोबार से, 20 शराब सेवन के मामले में पकड़े गए। इसके अलावा 5 वारंटी, हत्या के प्रयास में 3, पुलिस पर हमला में 1 और आईटी एक्ट के तहत 1 अभियुक्त को भी दबोचा गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती दिखाई। जिले भर में चलाए गए जांच अभियान के तहत 56 वाहनों से कुल ₹2,26,000 जुर्माना वसूला गया। साथ ही दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की गई है।
पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रही है और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा भी बढ़ा है। प्रशासन ने आगे भी ऐसे सघन अभियान चलाने की बात कही है, जिससे अपराधियों पर शिकंजा और कसा जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या







