क्राइमछपरा

सारण में शराब माफिया और अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, एक साथ 44 गिरफ्तार

छपरा। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश में विगत 24 घंटों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले भर में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 44 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 58 वारंटों एवं 03 कुर्की मामलों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब से संबंधित मामलों में 26 लोग शामिल हैं, जिनमें से 11 अवैध शराब कारोबार में तथा 15 शराब सेवन करते पकड़े गए। इसके अतिरिक्त 10 वारंटी, 3 हत्या के प्रयास के आरोपी, 1 अपहरण, 1 एससी/एसटी एक्ट, तथा अन्य अपराधों में 3 अभियुक्त शामिल हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संग्रहीत एवं निर्मित शराब के खिलाफ भी बड़ी सफलता हाथ लगी। बरामद सामग्रियों में शामिल हैं:

  • देशी शराब: 218 लीटर
  • विदेशी शराब: 72.27 लीटर
  • स्प्रीट: 640 लीटर
  • पाइप: 226 पीस
  • मोटरसाइकिल: 03
  • कार: 01
  • ई-रिक्शा: 01
  • पिकअप वाहन: 01
  • जीपीएस उपकरण: 01
  • मोबाइल फोन: 01
  • कट्टा: 01
  • गोली: 36
  • अपहृता: 09
  • नगद राशि: ₹2000/-

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कठोर कार्रवाई करते हुए जिले में कुल 149 वाहनों से ₹3,92,000 का जुर्माना वसूला गया।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण, सामाजिक शांति की स्थापना एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाना रहा। सारण पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button