सारण के डीएम ने पीएम आवास योजना के 7419 लार्थियों को दिया 29.67 करोड़ का चेक

छपरा। सारण जिला अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7419 लाभुकों को प्रथम किश्त के रुप में 29.67 करोड़ और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 6613 लाभुकों को 7.93 करोड़ की राशि का हस्तांतरण किया गया।
जीविका के 350 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 4.55 करोड़, 850 स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण (CCL) के रूप में 51 करोड़ रुपये तथा सतत जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत 519 लाभार्थियों को आजीविका संवर्धन के लिए 2.14 करोड़ रुपये राशि प्रदान की गई।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी पटना में आयोजित किया गया जिसका सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय में किया गया। जिला मुख्यालय, छपरा में जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा लाभुकों को सांकेतिक रूप से चेक वितरित किया गया।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए सहित विभिन्न योजना के लाभार्थी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



