Job Mela: छपरा के बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा मौका, 98 पदों पर होगी भर्ती, 19 हजार सैलरी प्रतिमाह मिलेगी
अलग-अलग कंपनियों को दिया दिया जायेगा नौकरी

Rojagar Mela Chhapra। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 08 जनवरी 2026 (गुरुवार) को बीएसडीसी, मढ़ौरा परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा ने बताया कि इस कैंप में योमा बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा विभिन्न अधिसूचित रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
Job Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 40 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर
इन पदों पर होगा चयन
नियोजन कैंप के माध्यम से कुल 98 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनका विवरण इस प्रकार है(
मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन
- पदों की संख्या: 50
- शैक्षणिक योग्यता: आईटीआई पास
- आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
- मासिक वेतन: ₹19,000
- जॉब लोकेशन: गुरुग्राम (हरियाणा)
वेयरहाउस पिकर/पैकर
- पदों की संख्या: 48
- शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
- मासिक वेतन: ₹18,000
- जॉब लोकेशन: गुरुग्राम (हरियाणा)
NCS पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य
नियोजन कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल – ncs.gov.in पर निबंधन होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अलावा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा (पता—बाजार समिति, साढ़ा, प्रेमनगर, काजरिया टाइल्स के सामने) कार्यालय में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध है।
कैंप स्थल पर भी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन निबंधन की व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई भी योग्य अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से वंचित न रहे। नियोजन पदाधिकारी ने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियोजन कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



