छपरा में फुटपाथी दुकानदारों को दिया गया कौशल विकास का प्रशिक्षण

छपरा। छपरा में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा फुटपाथ की दुकानदारों को कौशल विकास के लिए आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोपा समहोता चौक के पास श्रम संसाधन विभाग (बिहार कौशल विकास मिशन) के द्वारा संचालित संकल्प योजना के अंतर्गत नैनो उद्यमी (स्ट्रीट वेंडर ) का सफलतापूर्वक RPL प्रशिक्षण प्राप्ति के पश्चात 70 अभ्यर्थियों ( जिसमें 34 महिला ) को प्रमाण पत्र का वितरण नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा किया गया l
इस अवसर पर नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा समाज के वंचित लोगों तक कौशल विकास का कार्यक्रम पहुंचाने एवं उनका प्रमाणीकरण के लिए संकल्प योजना के अंतर्गत नैनो उद्यमी (स्ट्रीट वेंडर) टायर फिटर , जॉब रोल में आईपीएल प्रशिक्षण देकर उनका प्रमाणीकरण किया जा रहा है l
जिससे यह लोग मुख्य धारा में शामिल होकर अपना स्वरोजगार नई तकनीक एवं कुशलता पूर्वक कर सकें l इस अवसर पर जिला कौशल विशेषज्ञ सुधीर कुमार सिंह, ऑल इंडिया हॉकर फोरम के जनरल सेक्रेटरी इरफान अहमद मौजूद थे l
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



