सारण के भुआलपुर में बनेगा अत्याधुनिक पंचायत सरकार भवन
एक हीं छत के नीचे ग्रामीणों को मिलेंगी सभी सेवाएं

छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के भुआलपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इसी सिलसिले में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंधीर यादव ने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से सौजन्य मुलाकात कर आगामी भूमि-पूजन समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण सौंपा।
मंत्री से मुलाकात के दौरान रंधीर यादव ने बताया कि पंचायत सरकार भवन की स्थापना भुआलपुर पंचायत के लिए एक बड़ा और लंबे समय से प्रतीक्षित कदम है। इस भवन के निर्माण से ग्रामीणों को प्रशासनिक एवं सरकारी कार्यों के लिए दूसरे जगह भटकना नहीं पड़ेगा। सभी आवश्यक सेवाएँ—जैसे जाति, आय, आवासीय प्रमाणपत्र, पेंशन, शिकायत निवारण, योजनाओं की जानकारी व प्रक्रिया—एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
स्थानीय लोगों में भी पंचायत भवन निर्माण को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, सुगमता और जवाबदेही बढ़ेगी। खासकर बुजुर्ग, महिलाएँ और दूर-दराज के टोले के लोगों को इससे राहत मिलेगी।
पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के संचालन, बैठकों, सार्वजनिक संवाद, सामाजिक संगठनों की गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए भी यह भवन एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।
भूमि-पूजन कार्यक्रम को लेकर पंचायत में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। तारीख की औपचारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।
भुआलपुर पंचायत के लोगों को उम्मीद है कि सरकार भवन बन जाने से स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच सीधा और बेहतर संवाद स्थापित होगा, जो पंचायत के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या







