छपरा में प्रेमी जोड़े ने तोड़ी धर्म की दीवार, ईद के मौके पर संजीत की हुई रोजी खातून

छपरा। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है और प्यार में दीवाने आशिक को कुछ दिखाई नहीं देता है। प्यार में दिवाना आशिक जाति, धर्म, ऊंच नीच हर चीज का भेद मिटाकर अपने प्रेमी को पाना चाहता है। कुछ इसी तरह की
प्रेम कहानी सारण जिले में भी देखने को मिली जहां प्रेमी जोड़े ने अपने प्यार के लिए धर्म की दिवार तोड़कर एक दूसरे से शादी रचा ली। जानकारी के अनुसार सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी संजीत कुमार पुत्र जलेश्वर प्रसाद का रिविलगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रोजी खातून पुत्री मोहम्मद इलियास से विगत छह वर्षों से संजीत कुमार एवं रोजी खातून में प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसी प्रेम को परवान चढ़ाने के लिए दोनों प्रेमी आठ अप्रैल सोमवार को घर से फरार हो गए एवं दिल्ली मंदिर में जाकर शादी रचा ली एवं एक दूसरे को पति पत्नी के रूप में स्वीकार किया।इस संबंध में प्रेमी संजीत कुमार एवं प्रेमिका रूबी खातून ने बताया कि दोनों बालिग है एवं दोनों ने अपनी मर्जी से शादी रचाई है।
रोज़ी खातून ने अपने अपहरण की बात को गलत बताते हुए अपनी मर्जी से शादी करने की बात स्वीकार करते हुए पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाने के लिए दिल्ली से बिहार आने की बात कही है तथा प्रेमी संजीत कुमार ने इस मामले में पुलिस द्वारा उनके पिता एवं भाई को हिरासत में लिए जाने पर कहा कि इस मामले में उनके परिवार के किसी भी सदस्य का कोई लेना-देना नहीं है।
उन दोनों ने अपनी मर्जी से शादी रचाई है इस संबंध में परिजनों को कुछ नहीं मालूम है। प्रेमी ने अपने परिजनों कि रिहाई की मांग की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारApril 21, 2026अब PDS दुकानों से मिलेगा कुकिंग कोयला, गैस संकट से जूझते लोगों को राहत
छपराApril 20, 2026सारण DM का सख्त अल्टीमेटम: 3 महीने में निपटेंगे सभी लंबित मामले, पंचायतों में लगेगा जन सहयोग कैंप
छपराApril 20, 2026Summer Special Train: छपरा-मशरक के रास्ते गोमतीनगर से कोलकता के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराApril 20, 2026शिक्षकों की समस्याएं लेकर CM दरबार पहुंचे डॉ. राहुल राज, वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग







