बलिया-सियालदाह- बलिया एक्सप्रेस का रेवती रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया

छपरा रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं० 13106/13105 बलिया-सियालदाह- बलिया एक्सप्रेस के वाराणसी-छपरा रेल खण्ड पर पड़ने वाले रेवती रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का प्रयोगिक ठहराव प्रदान किया गया है। इस अवसर पर रेवती स्टेशन पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम से सांसद समलेमपुर रविन्दर कुशवाहा द्वारा गाड़ी संo 13106 बलिया-सियालदाह एक्सप्रेस को रेवती स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर आयोजित उदघाटन समारोह में सांसद रविन्दर कुशवाहा ने बलिया -सियालदाह -बलिया एक्सप्रेस को बलिया जिले के रेवती रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री एवं रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया । अपने संबोधन में सांसद सलेमपुर रविन्दर कुशवाहा ने समारोह में आई रेवती की स्थानीय जनता को तथा उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी । तदुपरान्त उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए बताया की रेल मंत्री जी से रेवती स्टेशन सम्बंधित समस्या को लेकर मुलाकात की गई थी तो रेल मंत्री ने कहा था कि हमें रेलवे को चौमुखी ऊँचाई पर ले जाना है
इस लिए रेवती की जनता को मैं आशा एवं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि वर्तमान में जो भी व्यवस्था उपलब्ध है आने वाले दिनों में रेवती स्टेशन पर और अधिक सुविधाएँ उपलब्ध होगी जो अन्य बड़े स्टेशनों पर उपलब्ध होती है। उन्होने क्षेत्रीय जनता से अपील की रेवती स्टेशन के टिकट विन्डो पर टिकट बिक्री का पूरा ध्यान रखें ताकि रेलवे को पर्याप्त अर्निंग मिले और ठहराव स्थाई किया जाये। इसके लिए अधिक से अधिक यात्री अपना उचित टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें। इसके पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि वाराणसी मंडल यात्री प्रधान मंडल है और रेवती के यात्रियों की माँग एवं माननीय सांसद समलेमपुर श्री रविन्दर कुशवाहा जी के लगातार अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप बलिया-सियालदाह -बलिया एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत किया गया है।उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु एवं रेवती के यात्रियों की माँग पर गाड़ी सं० 13106/13105 बलिया-सियालदाह- बलिया एक्सप्रेस के वाराणसी-छपरा रेल खण्ड पर पड़ने वाले रेवती रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया है। जिसके अनुसार गाड़ी सं- 13106 बलिया – सियालदाह एक्सप्रेस गाड़ी आज 20 जनवरी,2024 से प्रति दिन रेवती स्टेशन पर 09:22 बजे पहुंचकर एक मिनट का ठहराव लेकर 09:23 बजे सियालदाह के लिए प्रस्थान करेगी । इसी प्रकार गाड़ी सं 13105 सियालदाह –बलिया एक्सप्रेस रेवती स्टेशन पर 04:46 बजे पहुँचकर 04:47 बजे बलिया के लिए प्रस्थान करेगी ।
इस गाड़ी के ठहराव से रेवती समेत आस-पास की जनता को छपरा ,सोनपुर, हाजीपुर, जसीडीह, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर तथा सियालदाह तक सीधी यात्रा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा साथ ही स्थानीय यात्रियों को बलिया,छपरा तथा हाजीपुर आने-जाने में बहुत सुविधा होगी। मैं रेवती रेलवे स्टेशन पर बलिया-सियालदाह-बलिया एक्सप्रेस के ठहराव के शुभारम्भ पर आप सभी को बधाई देता हूँ। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी राजेश कुमार सिंह, सहायक मंडल इंजीनियर बलिया एस द्विवेदी , सहायक वाणिज्य प्रबंधक पी एस रावत, सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक, रेलवे कर्मचारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थिति थी।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







