
पटना। गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय कुमार ने कहा कि बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू कराया जाएगा। साथ ही, राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए 25 जिलों के जिला पदाधिकारियों को पत्र भेजकर जगह चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है।
कई वर्षों से बंद हैं 9 चीनी मिलें
मंत्री ने बताया कि राज्य में 9 चीनी मिलें कई वर्षों से बंद पड़ी हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार रोजगार सृजन पर जोर दे रही है। इसी कारण सात निश्चय योजना के तहत बंद मिलों के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने की दिशा में गन्ना उद्योग विभाग तेजी से काम कर रहा है।
इन जिलों में होगी नई चीनी मिलों की स्थापना
मंत्री संजय कुमार के अनुसार मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, समस्तीपुर, गया जी, शिवहर, सीवान, रोहतास, मोतिहारी, बेतिया, पटना, पूर्णिया, वैशाली, सारण, नवादा, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, भागलपुर, नालंदा, बांका, मधेपुरा, मधुबनी और दरभंगा में जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, दरभंगा के रैयाम और मधुबनी के सकरी में सहकारिता विभाग के माध्यम से चीनी मिल स्थापित की जाएगी। इसके लिए डीपीआर तैयार करने को विभाग ने सहमति दे दी है। मंत्री ने कहा कि राज्य में एक करोड़ रोजगार सृजन के लक्ष्य को लेकर विभाग लगातार काम कर रहा है। साथ ही, पांच वर्षों के भीतर सभी नई मिलों को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
राज्य में वर्तमान स्थिति: 10 चीनी मिलें चालू
मंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में अभी 10 चीनी मिलें कार्यरत हैं। पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से 427.14 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है। इसके बदले किसानों को 1589 करोड़ 69 लाख रुपये देय थे। वहीं अब तक 1395 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यानी किसानों के बकाये गन्ना मूल्य का 87.78 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है।
Author Profile

Latest entries
TrendingMarch 11, 2026CBSE ने मैथ्स पेपर के QR कोड पर दी सफाई, बताया क्यों होते हैं प्रश्नपत्रों में QR कोड
छपराMarch 9, 2026छपरा में जनगणना का मेगा प्लान तैयार, 9343 अधिकारी-कर्मी होंगे तैनात, डिजिटल होगी जनगणनना
करियर – शिक्षाMarch 9, 2026छपरा के AND स्कूल के दो छात्रों ने पहले हीं प्रयास में CA की परीक्षा में हासिल की सफलता
पटनाMarch 9, 2026हड़ताल से नहीं लौटने वाले CO होंगे निलंबित, डिप्टी सीएम ने दी चेतावनी



